[gtranslate]

देवरी शरीफ में हज़रत सूफ़ी शहीद इस्लाम शाह का 23वां सालाना उर्स 18 अक्टूबर को

देवरी शरीफ में हज़रत सूफ़ी शहीद इस्लाम शाह का 23वां सालाना उर्स 18 अक्टूबर को

इन्हे भी जरूर देखे

देवरी शरीफ में हज़रत सूफ़ी शहीद इस्लाम शाह का 23वां सालाना उर्स 18 अक्टूबर को

​गरियाबंद / राजिम-:-
देवरी शरीफ (तहसील राजिम, जिला गरियाबंद) स्थित आस्ताना हज़रत सूफ़ी शहीद इस्लाम शाह (रहमतुल्लाह अलैह) का 23वां सालाना उर्स पाक 18 अक्टूबर 2026, बरोज़ इतवार (6 जमादिल अव्वल) को अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जाएगा।


​उर्स कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7 बजे परचम कुशाई के साथ होगी। दोपहर 11 बजे दरूद ख्वानी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे से आम लंगर की शुरुआत होगी तथा इसी समय पारंपरिक संदल जुलूस निकाला जाएगा। बाद नमाज़ मगरिब नातख्वानी और उलमा-ए-किराम की तकरीर का प्रोग्राम होगा।
​अगले दिन, 19 अक्टूबर 2026 (बरोज़ पीर) सुबह 7 बजे कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा।
​उर्स के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदर मुर्तुज़ा खान वकील, सेक्रेट्री एडवोकेट शाहिद इकबाल खान, नायब सदर मो. सरफराज़, नायब सेक्रेट्री मो. युनुस मेमन, खजांची मो. ज़ाकिर हुसैन, अ. समद चांगेल,जनपद अध्यक्ष नेहरू साहू सलाहकार सन्नी मेमन सहित सरपरस्त व सदस्य उर्स कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों से उर्स में शिरकत करने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read