[gtranslate]

गरियाबंद गांधी मैदान में रास गरबा की धूम मां दुर्गा की आराधना में झूम रहे श्रद्धालु

गरियाबंद गांधी मैदान में रास गरबा की धूम मां दुर्गा की आराधना में झूम रहे श्रद्धालु

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ गांधी मैदान गरियाबंद में श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रास गरबा उत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और पारंपरिक गरबा नृत्य के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने उत्सव में शामिल होकर धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों को

को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी इसके साथ ही

आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना भी की इस दौरान समिति की मांग पर रंगमंच के समीप ज्योति कक्ष एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए स्टीमेट के अनुसार राशि प्रदान करने की घोषणा की।

धार्मिक आस्था और परंपरा का संगम

विधायक रोहित साहू ने कहा कि रास गरबा केवल नृत्य का आयोजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कक्ष निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा

उत्सव के दौरान समिति ने रंगमंच के समीप ज्योति कक्ष और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की आवश्यकता से विधायक को अवगत कराया इस पर विधायक ने स्टीमेट के अनुसार निर्माण कार्य के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा की‌ इससे धार्मिक गतिविधियों और आगामी आयोजनों के लिए सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है‌ इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा भी शामिल हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष रिखी यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, पार्षद बिंदु सिन्हा, पार्षद पुष्पा साहू, कुलेश्वर सोनवानी, युवराज साहू, पार्षद सूरज सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे आयोजन में समिति के मनोज खरे, प्रकाश रोहरा, संदीप सरकार, संजीव साहू, नारायण सारथी, तरुण यदु, सागर मयाणी, ऐश्वर्या यदु, उत्तम सोनी, रितेश ताण्डी, गैदलाल सिन्हा, मुकेश पांडे, रमन कुकरेजा, भावेश सिन्हा, जालेश सेन सहित सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read