[gtranslate]

कलेक्‍टर श्री सिंह ने एपीसी की बैठक के पूर्व तैयारी के अंतर्गत एजेंडानुसार विभागवार समीक्षा की

कलेक्‍टर श्री सिंह ने एपीसी की बैठक के पूर्व तैयारी के अंतर्गत एजेंडानुसार विभागवार समीक्षा की

इन्हे भी जरूर देखे

कलेक्‍टर श्री सिंह ने एपीसी की बैठक के पूर्व तैयारी के अंतर्गत एजेंडानुसार विभागवार समीक्षा की

उज्जैन-:-कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में बुधवार 28 अक्‍टूबर को आयोजित होने वाली कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त (एपीसी) की संभागीय बैठक की पूर्व तैयारी के अंतर्गत एजेंडानुसार विभिन्‍न विभागों की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम श्री अत्‍येंद्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक 628.8 मिमी वर्षा हुई है। बैठक में रबी वर्ष 2026-27 की फसलों के क्षेत्रफल, उत्पादन एवं उत्पादकता पर विस्तृत चर्चा की गई। उर्वरक उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में यूरिया एवं डीएपी के उठाव में वृद्धि हुई है। किसानों में जागरूकता के कारण आवश्यकता से अधिक उर्वरक नहीं लिया गया। सहकारी समिति, विपणन संघ एवं निजी संस्थाओं में उर्वरकों के विक्रय एवं उपलब्धता की स्थिति से अवगत कराया गया। अधिक उर्वरक उठाव वाले कृषकों की जानकारी दी गई।

बीज वितरण, फसल बीमा योजना अंतर्गत ऋण एवं अऋण कृषकों के मूल्यांकन की स्थिति, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं पंजीकृत किसानों की जानकारी, नरवाई प्रबंधन तथा जैविक प्रमाणित कृषि उत्पादों की स्थिति पर चर्चा हुई।

मूंगफली का उत्पादन क्षेत्र बड़ा होने की जानकारी दी गई। ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण में आई कमी तथा ई-वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई। जिले द्वारा दिए जा रहे सुझावों से भी अवगत कराया गया।

बैठक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी द्वारा प्रदेश में क्लस्टर आधारित उद्यानिकी की स्थिति, प्रेशराइज्ड इरिगेशन सिस्टम, पीएमएफएमई के स्वीकृत प्रकरणों एवं वितरण की जानकारी दी गई। नवाचार आधारित उद्यानिकी तथा अन्य एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई।

सहकारिता विभाग के अधिकारी द्वारा अल्पावधि फसल ऋण वितरण, नवीन केसीसी जारी करने, कृषकों को वितरित ऋण की वसूली, कवच योजना के क्रियान्वयन तथा पैक्स सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

पशुपालन (वेटरनरी) विभाग के अधिकारी द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के अंतर्गत तीनों चरणों में 48,326 गृह भेंट किए जाने की जानकारी दी गई। चीरधारा अभियान की प्रगति से अवगत कराया गया। डॉ. भीमराव कामधेनु योजना के लक्ष्य, पोर्टल पर दर्ज प्रकरण एवं संवितरण की स्थिति बताई गई। आचार्य विद्यासागर गौ पशु चलित चिकित्सा इकाई, राष्ट्रीय पशुधन मिशन के लक्ष्य एवं वितरण, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना तथा गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना की जानकारी दी गई।

मत्‍स्‍य विभाग के अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना, मत्स्यबीज उत्पादन एवं केज कल्चर संबंधी जानकारी दी गई।

दुग्ध संघ के अधिकारियों द्वारा सोसाइटियों में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन एवं सामग्री के विक्रय की स्थिति, दुग्ध संघ की उपलब्धियाँ तथा सहकारी दुग्ध संघ की भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया। जिले की पंचायतों में दुग्ध सहकारी समितियों की स्थिति की जानकारी भी दी गई।

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सभी विभागों को एपीसी की संभागीय बैठक की तैयारी पूर्ण करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read