[gtranslate]

विशेष अभियान 6 के तहत् स्वास्थ्य संस्थाओं में की गई कायाकल्प गतिविधियाँ कायाकल्प पहल के अंतर्गत 27 अक्टूबर मंगलवार को जिलें की स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष अभियान 6 के तहत कायाकल्प गतिविधियाँ की गई

विशेष अभियान 6 के तहत् स्वास्थ्य संस्थाओं में की गई कायाकल्प गतिविधियाँ कायाकल्प पहल के अंतर्गत 27 अक्टूबर मंगलवार को जिलें की स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष अभियान 6 के तहत कायाकल्प गतिविधियाँ की गई

इन्हे भी जरूर देखे

विशेष अभियान 6 के तहत् स्वास्थ्य संस्थाओं में की गई कायाकल्प गतिविधियाँ कायाकल्प पहल के अंतर्गत 27 अक्टूबर मंगलवार को जिलें की स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष अभियान 6 के तहत कायाकल्प गतिविधियाँ की गई

खण्डवा-:- जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रश्मि कौशल ने बताया कि अभियान जिला चिकित्सालय खंडवा में स्वास्थ्य सेवाओं में स्वच्छता एवं हाइजीन के स्तर को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां की गई। जिसमें जिला अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्डों तथा आसपास के क्षेत्रों की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

पेयजल की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल परिसर में स्थित पानी की टंकियों की विशेष रूप से सफाई व सैनिटाइजेशन किया गया। परिसर एवं आसपास स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों को संक्रमण नियंत्रण के तहत हाथों की स्वच्छता का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ कौशल ने कहा कि मरीजों को संक्रमण मुक्त और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी गतिविधियां कर स्वस्छता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read