[gtranslate]

 “वोट चोर, गद्दी छोड़” जनआंदोलन के तहत जनसर्वेक्षण एवं जनसंपर्क अभियान- दलजीत सिंह चावला

 “वोट चोर, गद्दी छोड़” जनआंदोलन के तहत जनसर्वेक्षण एवं जनसंपर्क अभियान- दलजीत सिंह चावला

इन्हे भी जरूर देखे

“वोट चोर, गद्दी छोड़” जनआंदोलन के तहत जनसर्वेक्षण एवं जनसंपर्क अभियान- दलजीत सिंह चावला

रायपुर -:-आज “वोट चोर, गद्दी छोड़” जनआंदोलन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार, प्रभारी महामंत्री आदरणीय श्री मलकीत सिंह गैदू जी एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री कुमार मेनन जी के मार्गदर्शन में, जिला महामंत्री श्री सौरभ तिवारी जी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्यापक जनसंपर्क एवं जनसर्वेक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान में पूर्व विधायक आदरणीय श्री कुलदीप जुनेजा जी, मंडल प्रभारी श्री विनोद तिवारी जी, श्री सागर तांडी जी एवं श्री हरजून बानो जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुजीत सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री राधे नायक जी एवं वार्ड अध्यक्ष श्री रघुवीर बघेल जी के नेतृत्व एवं सहयोग से कांग्रेसजनों ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित किया।

इस जनसंपर्क अभियान में मैं, दलजीत सिंह चावला, छाया पार्षद इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27, सक्रिय रूप से शामिल होकर जनता के बीच पहुंचा। विभिन्न स्थानों पर जनसर्वेक्षण करते हुए आमजन की राय, समस्याओं एवं लोकतंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

जनता की आवाज़ को बुलंद करना, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करना और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए संघर्ष करना ही हमारा संकल्प है।

जनता जाग रही है, लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद हो रही है!

वोट चोर, गद्दी छोड़!
लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ!
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद!

दलजीत सिंह चावला
छाया पार्षद, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27
रायपुर, छत्तीसगढ़

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read