[gtranslate]

दीपावली की रौनक: बुलेट पर परिवार संग आमापारा बाजार पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, खरीदी पूजन सामग्री

दीपावली की रौनक: बुलेट पर परिवार संग आमापारा बाजार पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, खरीदी पूजन सामग्री

इन्हे भी जरूर देखे

दीपावली की रौनक: बुलेट पर परिवार संग आमापारा बाजार पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, खरीदी पूजन सामग्री

स्थानीय दुकानदारों से की आत्मीय चर्चा; बोले- वोकल फॉर लोकल और अपनों के साथ ही त्यौहार का असली आनंद।
रायपुर-:-दीपावली के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के बाजारों में भारी चहल-पहल और जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। इसी उत्सव के माहौल के बीच रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का एक बेहद सादगी भरा और पारंपरिक अंदाज़ सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। राजनीति की व्यस्तताओं को दरकिनार कर विकास उपाध्याय दीपावली के पावन अवसर पर अपनी सफेद रॉयल एनफील्ड (बुलेट) बाइक से पूरे परिवार के साथ खरीदारी करने सड़कों पर उतरे।
आमापारा बाजार में आम नागरिकों की तरह की खरीदारी

पूर्व विधायक अपनी पत्नी और नन्हे बच्चे के साथ राजधानी के प्रमुख आमापारा बाजार पहुंचे। किसी सुरक्षा घेरे या वीआईपी तामझाम के बिना, उन्होंने बेहद सहजता से आम जनता के बीच रहकर दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा की विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की। उन्होंने स्थानीय छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना।
पूजा-पाठ और सजावट के सामानों की लंबी फेहरिस्त
त्यौहार की तैयारियों को लेकर विकास उपाध्याय ने बाजार से लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां, मिट्टी के दीये, तोरण, फूल-मालाएं और रंगोली के रंग खरीदे। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक खील, खिलौने, लाई-बताशा, चिड़िया चुगना, पूजा की थाली, धूप-अगरबत्ती, कपूर, रुई की बाती, घी, तेल, शुभ-लाभ, कलश, नारियल, सुपारी और मिठाइयों सहित सजावट के अनेक सामानों की खरीदारी कर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दिया।
दुकानदारों की मुस्कान ही त्यौहार का असली आनंद: विकास उपाध्याय
बाजार में मीडिया और आम लोगों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, “दीपावली के इस पावन पर्व पर बाजारों की यह रौनक, हमारे स्थानीय छोटे दुकानदारों के चेहरों की मुस्कान और परिवार के साथ मिलकर खरीदारी करने का आनंद ही कुछ अलग होता है। हमें अपनी परंपराओं और स्थानीय हुनर का सम्मान करना चाहिए।”
प्रदेशवासियों को दी बधाई
उपाध्याय ने इस खास मौके पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई उमंगों का प्रकाश फैले। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read