चयन लॉटरी प्रक्रिया से…:गरियाबंद स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश देने कल लॉटरी निकाली जाएगी

चयन लॉटरी प्रक्रिया से…:गरियाबंद स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश देने कल लॉटरी निकाली जाएगी

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

चयन लॉटरी प्रक्रिया से…:गरियाबंद स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश देने कल लॉटरी निकाली जाएगी

गरियाबंद–:– 11 मई 2024 दिन शनिवार , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में प्रवेश हेतु लॉटरी किया जाएगा। ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा पहली के लिए 50 सीट के लिए प्रवेश हेतु आज दिनांक 10 मई तक कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 50 सीट के लिए लॉटरी किया जाएगा। बाकी अन्य कक्षाओं में पहले से ही सभी सीटें भरी हुई हैं। कक्षा 11 वी और 12वी के लिए 25- 25 सीटें खाली हैं जिसके लिए मात्र 07 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अतः उसमे लॉटरी करने की आवश्यकता नहीं है। लॉटरी करने हेतु समय प्रातः 10 बजे से रखा गया है। अतः उन सभी पालकों से आग्रह किया जाता है कि जिन्होंने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे लॉटरी प्रक्रिया में अवश्य शामिल होना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read