बुरजाबहाल स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न

बुरजाबहाल स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

बुरजाबहाल स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न

मैनपुर–:–गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुरजाबहाल के शासकीय (RMSA) आर एम एस ए हाई स्कूल बुरजाबहाल में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ

इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल फोड़ कर किया गया

 

तत्पश्चात कक्षा नौवीं के नौ प्रवेशी छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक दिया गया

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री जय राम साहू बुरजाबहाल ने कहा कि आप सभी अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर अपने माता-पिता घर परिवार व शाला का नाम रोशन करें और अपने जीवन में अनुशासन बनाएं रखें पूर्व (SMDC) एसएमडीसी सदस्य श्री गणपति नागेश ने कहा जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है

 

संकुल समन्वयक श्री परेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है विद्यार्थी शिक्षा से ही अपने घर परिवार गांव समाज अपने देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर सकते हैं प्राचार्य खीर सिंह नेताम ने कहा शिक्षा जीवन के प्रकाश को प्रसारित करने और जिस माहौल में हम रहते हैं उसमें इसकी चमक फैलाने का एक साधन है अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करें वह छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय आने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया

 

इस कार्यक्रम का संचालनश्री रामेश्वर कुमार सोनवानी व्याख्याता ने किया मोहन धीवर व्याख्याता भृत्य वेदमल नागेश गांव के प्रथम नागरिक सरपंच महोदया श्रीमती प्रमिला नेताम उप सरपंच श्री भीमलाल यादव पूर्व सरपंच नेहरू पोर्ते छबिलाल नागेश टकधर साहू संत राम साहू अभिराम माझी गणपति नागेश और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read