कलेक्टर दीपक अग्रवाल व जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में मनरेगा का हो रहा उत्कृष्ट क्रियान्वयन

कलेक्टर दीपक अग्रवाल व जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में मनरेगा का हो रहा उत्कृष्ट क्रियान्वयन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ –चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

कलेक्टर दीपक अग्रवाल व जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में मनरेगा का हो रहा उत्कृष्ट क्रियान्वयन

गरियाबंद–: – गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना वरदान साबित हुआ है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जहां लाखों मजदूरों को रोजगार देकर पलायन की स्थिति को रोकने में मददगार साबित हुई है।

इसी तरह दूसरी ओर ग्राम पंचायत के मूलभूत समस्याओं को समाधान और जरूरतों की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कामगार साबित हुई है।देवभोग जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जहां ग्रामीण जनों के लिए आने जाने के लिए सीसी रोड बनाया जा रहा है। इसी अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ग्रामीण हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है, जैसे कि पशु शेड निर्माण,डबरी निर्माण, भूमि सुधार,कूप निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, मुक्ति धाम, शौचालय निर्माण,हाट बाजार शेड निर्माण,व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराने में देवभोग विकास खण्ड अग्रणीय है। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के साथ- साथ गर्भवती महिलाओं को भी शासन के नियमावली तहत मातृत्व भत्ता भी दिया जा रहा है।देवभोग मुख्यालय जहां पर ग्रामीण अंचल में रोजगार के लिए उद्योग और अन्य साधन नहीं के बराबर है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजिविका और अर्थव्यवस्था के लिए केवल कृषि पर आत्मनिर्भर बनाएं हुए हैं। तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ही रोजगार का मुख्य सहारा बनी हुई है। जनपद पंचायत देवभोग के अंतर्गत 54 ग्राम पंचायतों में जाब कार्डधारियों की मार्च 2024 से अबतक 3 माह में कुल मानव दिवस 7 लाख 88 हजार 4 सौ 53 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति को -3621, अनुसूचित जनजाति को – 6626 व अन्य पिछड़ा वर्ग को -17950
इन सभी सभी ग्रामीण जनों को रोजगार मिला है। अबतक 27782 जाब कार्ड सक्रिय परिवारों को 100 दिन का काम उपलब्ध कराया जा चुका है।कई ग्रामों में मुक्ति धाम का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना परियोजना अधिकारी शिव प्रसाद नारंगे ने बताया कि देवभोग विकास खण्ड में कई ग्रामों में मुक्ति धाम का निर्माण किया गया है। जो कि भवने पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण जनों की लंबी समय से प्रतीक्षा के उपरांत ही मुक्ति धाम अभी- अभी बन पाई है। तद्उपरांत देवभोग विकास खण्ड के कई ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्य सीसी रोड, पक्की नाली निर्माण, कराया गया है। तदनुसार देवभोग क्षेत्र में मजदूरों के मजदूरी भुगतान 14 करोड़,69 लाख,69 हजार 4 सौ 11 राशि भुगतान किया जा चुका है।

देवभोग विकास खण्ड क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जहां एक ओर तालाब, कुंआ के साथ मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि,14,69,69411 रूपए की मजदूरी राशि का भुगतान किया गया है। उसी तरह ग्रामीण जनों को बकरी पालन शेड, पशु शेड, मुर्गी पालन शेड,व मुक्ति धाम, सीसी सड़क, जैसे अनेक प्रकार के जरूरतमंद कार्य को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किया गया है -शिव प्रसाद नारंगे पीआईओ मनरेगा परियोजना अधिकारी देवभोग।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read