अमलीपदर शास कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में अश्वनी कुमार अवस्थी ने किया ध्वजारोहण

अमलीपदर शास कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में अश्वनी कुमार अवस्थी ने किया ध्वजारोहण

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

अमलीपदर शास कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में
अश्वनी कुमार अवस्थी ने किया ध्वजारोहण

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर शास कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में
अश्वनी कुमार अवस्थी ने किया ध्वजारोहण
आज हम अपने देश के स्वतंत्रता दिवस को गर्व और उत्साह के साथ मनाते हैं 15अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता प्राप्त की और यह दिन हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने बलिदान और संघर्ष के माध्यम से हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दी इस अवसर पर शाला परिसर में बेहतरीन झांकी प्रस्तुति दिया जिसमें देश की पहचान झलकता है आज़ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार अवस्थी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात प्रभातफेरी निकाली गई शाला में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण कविता बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत की गई सभी पालक अतिथियों के द्वारा प्रशंसा की गई आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री
श्रीमती मति विभा अश्वनी अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव को बताया कि शासन के सभी योजनाओं का लाभ बालिकाओं को लाभ पहुंचना चाहिए क्षेत्र में एक मात्र बालिका स्कूल संचालित है जिसके द्वारा क्षेत्र के सभी बालिकाओं को शिक्षा का लाभ मिल रहा है पूर्व में श्री अश्वनी अवस्थी जी के स्व दादा जी एवं स्व.पिता जी श्री योगेन्द्र अवस्थी जो शिक्षा के क्षेत्र में शाला भवन हेतु एवं खेलकूद मैदान हेतु भूमि दान दी गई है उनको भी याद किया वे शाला एवं बालिका शिक्षा के लिए समर्पित थे आज कार्यक्रम में सम्माननीय सेवानिवृत्त शिक्षकों को डायरी,पेन श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया, छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया आज के 78वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण पालकगण शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य गण माताऐं,प्रधानपाठक उपस्थित थे कार्यक्रम के संचालन संकुल प्राचार्य आलोक राव वाघे, संकुल समन्वयक भागीरथी नागेश द्वारा किया गया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read