शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गोहरापदर–:–शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में प्राचार्य डॉ टी एस सोनवानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया,


साथ ही रक्तदान दिवस भी मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार ने रक्तदान के विशेष महत्व से स्वयंसेवकों को अवगत किया तथा रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जल्द ही रक्तदान शिविर का आयोजन करने की बात की। रक्तदान विषय पर स्वयंसेवकों के मध्य पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,

जिसमे सबने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रकार इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा पोस्टर बनाकर मुस्कान बघेल (बी एस सी द्वितीय) ने प्रथम व प्रीति, सौरभ, बसंती (बी कॉम प्रथम) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमे महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की तथा स्वच्छता शपथ लिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य- डॉ टी एस सोनवानी, सहायक प्राध्यापक- श्री सनत कुमार, अतिथि व्याख्याता- डॉ रेवचन्द दंता, श्री पंकज तिवारी, श्री देवदत्त घृतलहरे, श्री अविनाश रजक , कार्यालयीन कर्मचारी- नवीन बघेल, गौरीशंकर मांझी व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read