शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग

शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देश अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम अवसर के रूप में चौथे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग की 20, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 6 तथा माइनिंग इंजीनियरिंग की 14 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं प्रवेश के लिए मेरिट सूची 12 अगस्त 2026 को विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान में सीट आबंटन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा सभी वर्गों की छात्राओं के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ रहेगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग अथवा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के व्याख्याता एवं प्रवेश प्रभारी श्री मोरध्वज सिंह ठाकुर (मो. नंबर 8109542787) से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read