एलेट स्पोर्ट्स इंदौर को 1 स्वर्ण 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक

एलेट स्पोर्ट्स इंदौर को 1 स्वर्ण 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक

इन्हे भी जरूर देखे

एलेट स्पोर्ट्स इंदौर को 1 स्वर्ण 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक

इंदौर–:–मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ के तत्वाधान में कराते इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन के सानिध्य में तथा शी गो शो वा काई संघ द्वारा दिनांक 1 व 2 अगस्त को सीहोर के चंद्रशेखर गवर्मेंट कॉलेज में शौर्य प्रीमियर स्टेट कराते स्पर्धा खेली गई । जिसमें एलेट स्पोर्ट्स अकादमी इंदौर के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया एवं कूमिते इवेंट में राधिका पंचोले ( कप्तान) ने स्वर्ण पदक एवं रोहित कौशल ओर सोनाक्षी पटेल ने रजत पदक अपने नाम किए । वहीं तनिष्का निनामा ओर याशित वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया । इनके कोच अमय लश्करी हैं । स्पर्धा में 16 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था । खिलाड़ियों को चंद्र शेखर आजाद गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्वा कुमार शर्मा एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर अनिल पिपलोदिया ने पदक देकर सम्मानित किया तथा आभार क्योशी अमिताभ श्रीवास्तव ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read