आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” का सफल आयोजन

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” का सफल आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” का सफल आयोजन

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

छुरा–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय, नवापारा (कोसमी), छुरा में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान”
के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त एवं सशक्त युवाओं के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा नशे से दूर रहने और समाज में नशा-मुक्ति का संदेश फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने कहा कि, “विकसित भारत का निर्माण स्वस्थ, शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार युवाओं के बिना संभव नहीं है।” वहीं संयुक्त कुलसचिव डॉ. रानी झा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे नशामुक्त रहकर आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास करें।

इसके पश्चात विज्ञान संकाय की सह-प्राध्यापिका डॉ. पूनम वर्मा ने नशा-मुक्ति का संदेश देते हुए सभी उपस्थितजनों को सामूहिक संकल्प एवं शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्ति एवं जन- जागरूकता संबंधी संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा प्राप्त की।कार्यक्रम के संयोजक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.ओमप्रकाश साहू ने कहा कि, “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं तो इसका प्रभाव केवल उनके व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य पर भी पड़ता है।इसलिए युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री आकाश गुप्ता ने किया।

अंत में “नशामुक्त युवा सशक्त युवा –विकसित भारत” के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read