दिव्य कम्प्यूटर एजुकेशन में मार्कशीट वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

दिव्य कम्प्यूटर एजुकेशन में मार्कशीट वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

दिव्य कम्प्यूटर एजुकेशन में मार्कशीट वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

गोहरापदर–:–4 अगस्त।
दिव्य कम्प्यूटर एजुकेशन, गोहरापदर द्वारा मार्कशीट वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह–2026 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट वितरित की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालक नितिन तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने माता-पिता, अपने जिले और अपने संस्थान का नाम रोशन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।


इस वर्ष पूनम हरपाल, तम्पेश ध्रुव, दिपलेश्वरी एवं खुशबू प्रधान ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल दिव्य कम्प्यूटर एजुकेशन, बल्कि अपने माता-पिता एवं पूरे जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। संस्थान परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि संस्थान से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के बाद कई छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त हुआ है और वे वर्तमान में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों रुखमणी प्रधान, शिवम चक्रधारी, राकेश कुमार नागेश एवं दौलत सोनवानी का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समूह फोटो एवं चाय-नाश्ते के साथ समारोह का समापन हुआ। संस्थान ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read