जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस उइके ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील बंद वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया वेयर हाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए साथ ही नवीन तहसील कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर, तहसीलदार चितेश देवांगन सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read