उदन्ती में विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए क्षेत्र भर के लोग।

उदन्ती में विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए क्षेत्र भर के लोग।

इन्हे भी जरूर देखे

उदन्ती में विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए क्षेत्र भर के लोग।

मैनपुर–:– विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उदन्ती अभ्यारण्य क्षेत्र के बाम्हनीझोला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव को याद किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर के आदिवासी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दिवस मनाया। आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और आने वाली पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, विकास और समाज के हित में मिल जुलकर कार्य करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदिवासी नेता टीकम नागवंशी ने कहा कि क्षेत्र की स्थानीय मूलभूत समस्याओं का निराकरण कराने के लिए समाज को एकजुट होकर सड़क की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। आदिवासी नेता अर्जुन नायक ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान और हमारा अधिकार है। हमारे पूर्वज वर्षों से इस क्षेत्र में निवास करते आ रहे हैं और इसी भूमि से हमारी संस्कृति एवं परंपराएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को विस्थापन नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र में विकास चाहिए। क्षेत्र में आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। इन समस्याओं का स्थायी समाधान कराने के लिए समाज के सभी लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने पर ही क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष अर्जुन नायक, जनपद सदस्य सूर्यकांत नायक, आदिवासी गोंडवाना संगठन टीकम नागवंशी, पूर्व जनपद सदस्य दीपक मंडावी, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज प्रमुख केशरी ध्रुव, महान सिंह मरकाम, करण सिंह नाग, मानसिंह नागेश, अंगद यादव, गोपाल नेताम, मंगल सिंह सोरी, तुलाराम नेताम, रमेश नेताम, सुंदरलाल नायक, हरीश मांझी, दिनेश नागेश, कुंवर सिंह ओटी, श्रीमती प्रेमशिला कपिल, खेल सिंह मरकाम सरपंच कोयबा, अरविंद नेताम सरपंच जांगड़ा, चैतीबाई नायक सरपंच साहेबिनकछार, भानुप्रताप सिन्हा उपसरपंच जांगड़ा, थाना प्रभारी इंदागांव दिलिप मेश्राम, बरखा गोस्वामी, घासीराम नायक, मधूसिंह ओंटी सहित उदन्ती क्षेत्र भर के आदिवासी समाज के ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read