धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास के लिए गरियाबंद में तकनीकी सहयोगी संस्थाओं, सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन, स्थानीय संस्थाओं एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभाओं से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री लोकेश्वर पटेल ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चयनित तकनीकी सहयोगी संस्थाएं संबंधित ग्राम सभाओं को तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी वहीं, जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार चयनित ग्राम सभाएं सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना तैयार करेंगी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला गरियाबंद की वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read