स्वंतत्रता दिवस के पूर्व भाजपाइयों ने झाखरपारा में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली के माध्यम से देशभक्ति का दिया संदेश

स्वंतत्रता दिवस के पूर्व भाजपाइयों ने झाखरपारा में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली के माध्यम से देशभक्ति का दिया संदेश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को झाखरपारा मंडल में भाजपाइयों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर,पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया.आजादी के इस महोत्सव में पूरा अंचल राष्ट्र भक्ति में डूब गया है भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष,तिरंगा यात्रा प्रभारी गुरुनारायण तिवारी,जिला उपाध्यक्ष पदुलोचन जगत,मंडल अध्यक्ष भगवानो बेहरा, मंडल सहप्रभारी योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में भारत माता की जय का जयघोष किया,झाखरपारा से निकली बाइक रैली विभिन्न ग्रामों में भारत माता जयघोष के साथ भारी उत्साह से उसरीपानी में समाप्त हुई इस दौरान प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पांडेय,जिला कार्यसमिति सदस्य सीताराम यादव योगनीता मांझी,मीना वैष्णव,सुनीता यादव,असलम मेमन,विनोद यादव,सनत मांझी,महेंद्र निधि,सदानंद यादव,दुष्यंत पात्र,दुबराज यादव,सुरेन्द्र सोमवंशी,अरुण मरकाम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read