सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक,भाजपा नेता गफ्फू मेमन व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मिठाई खिलाई, दी बधाई,बोले_छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव

सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक,भाजपा नेता गफ्फू मेमन व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मिठाई खिलाई, दी बधाई,बोले_छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान करते हुए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की है इस नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा नेता गफ्फू मेमन ने रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गफ्फू मेमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है उन्होंने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को और मजबूत करेंगी साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

गफ्फू मेमन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारियों में अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है नई टीम के नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read