जिला स्तरीय कराते स्पर्धा का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय कराते स्पर्धा का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

जिला स्तरीय कराते स्पर्धा का हुआ आयोजन

इंदौर–:– शी.गो.शो.वा. काई कराते संघ के तत्वाधान में एवं मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ व कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन से मान्यता प्राप्त शी.गो.शो.वा. काई कराते मध्यप्रदेश संघ के सानिध्य में दिनांक 19 अगस्त को महू स्थित लिटिल एंजेल स्कूल में 22वीं जिला स्तरीय कराते स्पर्धा का आयोजन किया गया । जिसमें इंदौर जिले के 15 स्कूलों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें काता एवं कुमिते इवेंट में एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के 60 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया । विजेता खिलाड़ियों में सम्मिलित; बालक वर्ग में तनवीक लश्करी, नैतिक चौधरी, अक्षत चौधरी, वंश राठौर, हर्षल पंवार, तनिष भलावे, आदित्य वर्मा, प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, विराट बोयत, प्रवीण चौहान, प्रतीक गोस्वामी, ध्रुव बघेल, अंश वर्मा, आदित्य हारोड़, धीरज बघेल, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, विहान राठौर, आर्य रघुवंशी, हर्षित यादव, प्रिंस कुमार, प्रत्युष सागर, वीर पंवार, नंदन जाट, शौर्य वाघमारे, दीपराज ठाकुर, त्रिशभ द्विवेदी, प्रखर, ओम, गर्व, गौरांश, विग्नेश, अभय शाह, लक्ष्य एवं यश पाटिल । वहीं बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, गीतांशी हुड्डा, तेजस्विनी वर्मा, हरसिद्धि राठौर, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय, करिश्मा राठौर, आराध्या मकवाने, अल शिफा कुरैशी, कोमल गौर, उन्नति बासवे, भव्या विश्वकर्मा, कुनिका सकोरिया, पिहू चावड़ा, भूमिका ठाकुर, दिव्यांशी पंवार, लावण्या पांडे, रूही सिंह, अंजली शर्मा, आराध्या रजवाड़े, हितीरब ठाकुर ने अपने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किए । अब यह खिलाड़ी स्कूल शिक्षा विभाग की थांग ता मार्शल आर्ट्स में जिला एवं राज्य स्तर पर इंदौर का गौरव बढ़ाएंगे एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रायोजित एस.के.आई.एफ. राष्ट्रीय कराते स्पर्धा कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में मध्यप्रदेश की कमान संभालेंगे । इनके ट्रेनर रोहित कौशल तथा इनके कोच अमय लश्करी “ट्रेंड सैंटर” है । चयनित खिलाड़ियों को प्राचार्य राजेंद्र पाटिल एवं पूर्व विधायक राम किशोर शुक्ला ने बधाई दी एवं आभार दीपाली त्रिवेदी ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read