लोकश्वरी तिवारी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

लोकश्वरी तिवारी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

इन्हे भी जरूर देखे

लोकश्वरी तिवारी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

राजिम–:–श्री घनश्याम प्रसाद तिवारी एवं श्रीमती शकुंतला तिवारी की सुपुत्री लोकेश्वरी तिवारी ने अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है।

लोकेश्वरी तिवारी की इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता पर सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

लोकेश्वरी तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शोध निर्देशक, परिवारजनों एवं सभी सहयोगियों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे भी निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read