गोहरापदर महाविद्यालय में नशामुक्ति पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने ली शपथ अनुशासन, समयबद्धता एवं NEP के अनुरूप शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

गोहरापदर महाविद्यालय में नशामुक्ति पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने ली शपथ अनुशासन, समयबद्धता एवं NEP के अनुरूप शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

इन्हे भी जरूर देखे

गोहरापदर महाविद्यालय में नशामुक्ति पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने ली शपथ अनुशासन, समयबद्धता एवं NEP के अनुरूप शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित


गोहरापदर, गरियाबंद–:– शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति शपथ एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम में नशामुक्ति विषय पर सार्थक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। परिचर्चा के पश्चात विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार एवं NEP नोडल अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, समयबद्धता एवं नियमित अध्ययन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर महाविद्यालय आने, नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा महाविद्यालय के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
NEP नोडल अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के संबंध में जानकारी देते हुए इसके प्रमुख उद्देश्यों एवं विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि NEP विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप अध्ययन करते हुए अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का विद्यार्थियों से परिचय कराया गया। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के साथ महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज सेवा में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं के साथ समस्त कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read