गोहरापदर में माताओं ने की कमरछठ पूजा संतान के सुदीर्घ जीवन के लिए

गोहरापदर में माताओं ने की कमरछठ पूजा संतान के सुदीर्घ जीवन के लिए

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _अमलीपदर तहसील अंचल के ग्राम गोहरापदर में माताओं ने अपने संतान के स्वस्थ,सुखद एवं दीर्घायु जीवन के लिए कमरछठ व्रत रख कर भगवान शिव-पार्वती,षष्ठी माता की पूजा अर्चना की,शिक्षिका ललिता तिवारी के निवास पर सभी महिलाओं ने एकत्र होकर सगरी में जल भर कर पूजन किया,हिंदू पंचाग के अनुसार यह व्रत भादप्रद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है,माताएं अपने संतान के लिए व्रत रखती है,इसी दिन भगवान बलराम की जन्मजयंती होती है इसलिए इसे हलषष्ठी कहा जाता है,इस दौरान अपने घर के आंगन पर गड्ढा खोदकर सगरी का निर्माण किया जाता है जिसमे जल भर के बेर,पलाश,महुआ और कांसी की डालिया डालकर शिव पार्वती और षष्ठी माता की कथा सुनाई जाती है,उपवास पूर्ण होने के पश्चात हल से जुताई किए हुए अन्न का त्याग कर माताएं प्राकृतिक रूप से उगे पसहर चांवल और 6 प्रकार की भाजियों का सेवन करते है।

गोहरापदर में आयोजित कमरछठ व्रत कथा में ममता तिवारी,ललिता तिवारी,खुशबू तिवारी,आशा मिश्रा,तमन्ना सिन्हा,मनीषा कश्यप,सोनम सिन्हा,सत्यवती सिन्हा,धामनबाई साहू,सुनीता कश्यप,त्रिदेवी साहू,एकता सिन्हा,संतोषी यादव,चंद्रिका प्रधान,टिकेश्वर ठाकुर,हिरंदी पाण्डेय,गायत्री पाण्डेय,अनीता पांडेय,पुष्पा नामदेव,पुष्पा जालेश सहित अनेकों महिलाओं ने पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read