पैरालिसिस/लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ की शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश

पैरालिसिस/लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ की शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

पैरालिसिस/लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ की शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश

इंदौर–:–जिले में पैरालिसिस/लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत के आधार पर संबंधित चिकित्सकों को प्रकरण की जांच कर निर्धारित समय-सीमा में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार महू तहसील के बड़गोंदा के पास ग्राम बसीपीपरी में ‘संजीवनी क्लीनिक’ के नाम से एक व्यक्ति द्वारा पैरालिसिस/लकवा का इलाज किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना किसी डिग्री के लकवा के इलाज के नाम पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है तथा इस प्रकार मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सकों को प्रकरण की जांच कर 5 दिवस में जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read