श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात ‘‘डिजिटल लेबर चौक’’ ऐप से घर बैठे, मिलेगा मनचाहा रोजगार

श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात ‘‘डिजिटल लेबर चौक’’ ऐप से घर बैठे, मिलेगा मनचाहा रोजगार

इन्हे भी जरूर देखे

श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात ‘‘डिजिटल लेबर चौक’’ ऐप से घर बैठे, मिलेगा मनचाहा रोजगार

बुरहानपुर–:–श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत ‘‘डिजिटल लेबर चौक ऑफ एमपी (डीएलसी)’’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार के सुरक्षित एवं पारदर्शी अवसर उपलब्ध कराना तथा श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के बीच सीधे संपर्क को आसान बनाना है। श्रम पदाधिकारी श्री मोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल लेबर चौक ऐप के माध्यम से श्रमिक घर बैठे अपनी योग्यता, कौशल एवं अनुभव के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाश सकेंगे। वहीं ठेकेदार, फैक्ट्री मालिक एवं अन्य नियोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की जानकारी प्राप्त कर उनसे सीधे संपर्क कर सकेंगे।

ऐप की प्रमुख विशेषताएं- घर बैठे रोजगार की तलाश, श्रमिकों को रोजगार की तलाश में विभिन्न स्थानों पर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। वे मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुसार उपलब्ध कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

श्रमिक एवं नियोक्ता सीधे जुड़ सकेंगे- नियोक्ता अपनी आवश्यकता, कार्यस्थल एवं मजदूरी दर जैसी जानकारी ऐप पर दर्ज कर सकेंगे। इससे श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच पारदर्शी तरीके से संपर्क स्थापित होगा।
सुरक्षित एवं पारदर्शी प्रक्रिया- नियोक्ताओं की पहचान/प्रोफाइल सत्यापन की व्यवस्था के माध्यम से रोजगार प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया गया है।

रेटिंग एवं फीडबैक की सुविधा- कार्य पूर्ण होने के बाद श्रमिक एवं नियोक्ता एक-दूसरे को रेटिंग एवं फीडबैक दे सकेंगे। इससे कार्य की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

सम्मानजनक एवं नियमित रोजगार की दिशा में पहल- डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्रमिकों को नियमित एवं सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी कार्यक्षमता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बुरहानपुर जिले के श्रमिकों एवं नियोक्ताओं से अपील-
जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त श्रमिकों, ठेकेदारों, फैक्ट्री संचालकों एवं अन्य नियोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे इस डिजिटल पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। श्रमिक अपनी योग्यता, कौशल एवं अनुभव के अनुरूप प्रोफाइल तैयार कर रोजगार के अवसर तलाशें तथा नियोक्ता अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार कार्य उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। यह पहल सुरक्षित, पारदर्शी एवं सम्मानजनक रोजगार व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से श्रमिकों का समय एवं ऊर्जा बचने के साथ-साथ उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read