“पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही” बड़वाह पुलिस ने एक्वाडक नहर के पास डाकोलिया गार्डन के पीछे खेत के पास दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा

“पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही” बड़वाह पुलिस ने एक्वाडक नहर के पास डाकोलिया गार्डन के पीछे खेत के पास दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा

इन्हे भी जरूर देखे

“पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही”
बड़वाह पुलिस ने एक्वाडक नहर के पास डाकोलिया गार्डन के पीछे खेत के पास दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा

खरगोन–:–पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना बड़वाह पर अवैध जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 07.09.26 को थाना बड़वाह पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग एक्वाडक नहर के पास डाकोलिया गार्डन के पीछे खेत पर बने मकान की छत पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बताए स्थान पर दबिश डाल कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमें पुलिस टीम ने मौके पर 1. दुर्गेश पिता संतोष जोशी उम्र 27 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला बडवाह, 2. रामपाल पिता नहारसिह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी कस्तुर्बा मार्ग बडवाह, 3. भरत पिता रमेश कोटे उम्र 22 साल निवासी गणगौर घाट बडवाह, 4. बादल पिता कैलाश जाट उम्र 27 साल निवासी जाट मोहल्ला बडवाह, 5. तरुण पिता शिवराम सिसोदिया उम्र 27 साल निवासी गणगौर घाट बडवाह, 6.अमित उर्फ बबलु पिता अशोक पंवार उम्र 42 साल निवासी एमजी रोड बडवाह, 7. निधय प्रताप पिता जगदीश राजपुत उम्र 45 साल निवासी सावरीया विहार बडवाह, 8. रोहित पिता दिनेश कोठे उम्र 28 साल निवासी गणगौर घाट बडवाह, 9. गौरव पिता मंगलसिह दसौंदी उम्र 27 साल निवासी कस्तुर्बा मार्ग बडवाह, 10. गगन पिता इंदरसिह भाटिया उम्र 31 साल निवासी कुमहार मोहल्ला बडवाह एवं 11.तेजस उर्फ सोनु पिता लक्ष्मीनाराण सोनी उम्र 22 साल निवासी एमजी रोड बडवाह जुआ खेलते मिले ।

मौके पर मिले उक्त 11 आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम को 90,800/- रुपये नगदी, 52 ताश के पत्ते, 01 टॉर्च एवं 06 मोटर साइकलें कीमती लगभग 4,50,000/- रुपये की को भी पुलिस टीम ने नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 512/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्री अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि. लखमेसिंह सौलंकी, प्रआर. नितिन, प्रआर. विजय, प्रआर. मनोज, प्रआर. जितेन्द्र, आर. रोहित, आर. रवि यादव, आर. विनोद, आर. नीरज यादव, आर. विजय, आर. आशीष, आर. आयुष व सायबल सेल से प्रभारी उनि दीपक तलवारे, आर.सचिन चौधरी, आर. अभिलाष डोंगरे, आर मगन अलावा का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read