“खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स बनाने वाले फरार आरोपी रमेश सिकलीगर को किया गिरफ्तार”आरोपी रमेश सिकलीगर अवैध फायर आर्म्स का निर्माण कर है बेचता

“खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स बनाने वाले फरार आरोपी रमेश सिकलीगर को किया गिरफ्तार”आरोपी रमेश सिकलीगर अवैध फायर आर्म्स का निर्माण कर है बेचता

इन्हे भी जरूर देखे

“खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स बनाने वाले फरार आरोपी रमेश सिकलीगर को किया गिरफ्तार”आरोपी रमेश सिकलीगर अवैध फायर आर्म्स का निर्माण कर है बेचता

खरगोन–:–पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में खरगोन पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट के प्रकरण में 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रमेश सिकलीगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

दिनांक 31.08.25 को थाना बिस्टान की पुलिस टीम के द्वारा अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की सुचना पर कार्यवाही करते हुए उदयपुर राजस्थान निवासी जालमचन्द एवं जोधपुर राजस्थान निवासी रामसिंग को 02 नग देशी पिस्टल एवं 04 देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था । जिसपर थाना बिस्टान पर 190/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

प्रकरण में पुलिस टीम के द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान आए तथ्यों के अनुसार जानकारी लगी थी कि उक्त अवैध हथियारों को ग्राम सिगनूर के रहने वाले रमेश सिकलीकर ने बनाकर उक्त आरोपियों को सप्लाई किए है । इसी जानकारी के आधार पर प्रकरण में रमेश सिकलीकर को प्रकरण में आरोपी बनाया गया ।

आरोपी रमेश सिकलीकर शातिर प्रवत्ति के होकर अपने रहने के ठिकाने बार-बार बदल रहा था । फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे व गिरफ़्तारी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को जानकारी मिली की रमेश सिकलीकर ग्राम सिगनूर में घूम रहा प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीओपी भीकनगाँव श्री केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना बिस्टान, थाना भीकनगाँव, थाना गोगावां एवं थाना सनावद से पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया ।

गठित पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देकर आरोपी रमेश पिता उत्तमसिंह टकराना उम्र 47 वर्ष निवासी मिडिल स्कूल के पास ग्राम सिगनूर को अभिरक्षा में लिया गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायालय से आरोपी रमेश सिकलीकर का पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर उससे अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करने पर उसने पुलिस टीम को अवैध फायर आर्म्स का निर्माण करने के संसाधन एवं अवैध फायर आर्म्स बनाकर बेचने हेतु ग्राम सिगनूर में ही नहर के पास छुपा कर रखने की जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की निशनदेशी पर नहर के पास छुपा कर रखी 10 अवैध देशी पिस्टल कीमती लगभग 2,50,000/- रुपये के एवं अवैध पिस्टल निर्माण के संसाधन जैसे ग्राइन्डर, सांड़सी,, 04 कानस, 01 पेचकस, 02 हाथोंड़ी आदि को नियमानुसार विधिवत जप्त किए गए है । पुलिस रिकार्ड खंगालने पर आरोपी पर पूर्व से 11 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज होना पाए गए थे ।

आरोपी रमेश पिता उत्तमसिंह टकराना उम्र 47 वर्ष निवासी मिडिल स्कूल के पास ग्राम सिगनू का आपराधिक रिकार्ड –
क्रमांक जिला थाना अपराध क्रमांक धारा
01 विदिशा कोतवाली विदिशा 345/2008 25(1) आर्म्स एक्ट
02 विदिशा कोतवाली विदिशा 346/2008 25(1) आर्म्स एक्ट
03 विदिशा कोतवाली विदिशा 347/2008 25(1) आर्म्स एक्ट
04 खरगोन भीकनगांव 402/2019 25(1) आर्म्स एक्ट
05 खरगोन चैनपुर 19/2019 25(1) आर्म्स एक्ट
06 खरगोन ऊन 122/2019 25(1) आर्म्स एक्ट
07 खरगोन कोतवाली खरगोन 584/2019 25(1) आर्म्स एक्ट
08 खण्डवा GRP खण्डवा 23/2021 25(1), 27 आर्म्स एक्ट तथा 150 IRA
09 खरगोन गोगांवा 193/2024 25(1) आर्म्स एक्ट
10 खरगोन बिस्टान 190/2025 25(1) आर्म्स एक्ट
11 इंदौर STF इंदौर 03/2026 25(1) आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम –
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगाँव श्री केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक श्री गुलाब सिंह रावत व उनकी टीम, थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक श्री बलराम सिंह राठौर व उनकी टीम, थाना प्रभारी गोगावां उनि श्री दीपक यादव व उनकी टीम एवं थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read