[gtranslate]

खरगोन पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर की बड़ी कार्यवाही

खरगोन पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर की बड़ी कार्यवाही

इन्हे भी जरूर देखे

खरगोन पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर की बड़ी कार्यवाही

खरगोन–:– श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी तारतम्य में कलेक्टर खरगोन श्री गुरु प्रसाद व पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में ग्राम सोमाखेड़ी व उसके आस पास के क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध कच्ची महुआ शराब के ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 09.09.2026 को तड़के सुबह थाना क्षेत्र मंडलेश्वर के ग्राम सोमाखेड़ी व आसपास के क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से बहुत बड़ी कार्यवाही की है जिसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एक साथ टीम बनाकर अवैध शराब निर्माण ठिकानों पर दबिश दी गई ।

दबिश के दौरान ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्र की सर्चिंग कराई गई जिसके परिणामस्वरूप टीम के द्वारा कुल 23 प्रकरण धारा 34 (1) (क) (च) के तहत दर्ज किए गए है जिसमें कुल 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी की शराब कीमती लगभग 48,000/- रुपये को जप्त किया गया है । साथ ही दबिश के दौरान टीम के द्वारा मौके पर लगभग 15200 किलोग्राम महुआ लहान कीमती लगभग 15,20,000/- रुपये को मौके पर किया गया नष्ट किया जाकर भारी संख्या में अवैध शराब निर्माण के संसाधन भी जप्त किए है पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही में जिला आबकारी विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी मंडलेश्वर श्री पंकज तिवारी, थाना प्रभारी महेश्वर श्री जगदीश गोयल, थाना प्रभारी करही श्री राजेन्द्र इंगले व थाना मंडलेश्वर, थाना महेश्वर एवं थाना करही का बल एवं आबकारी विभाग का योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read