[gtranslate]

ओंकारेश्वर के आसपास के क्षेत्र में मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

ओंकारेश्वर के आसपास के क्षेत्र में मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

इन्हे भी जरूर देखे

ओंकारेश्वर के आसपास के क्षेत्र में मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

खण्डवा–:–कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि बुधवार को ओंकारेश्वर एवं नर्मदा नदी किनारे स्थित बाघनगर एवं गणेश नगर के दुर्गम जंगलों में अवैध मदिरा निर्माण के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। इसके अलावा वृत खंडवा के ग्राम सिलोदा में दबिश की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में कुल 195 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 11350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 18 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 11,65,000/- रूपये है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसनलाल गोहिया, अजयपाल सिंह भदौरिया, सोनाली बैंजामिन, आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सोलंकी शामिल रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read