[gtranslate]

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर-:-जिले में 17 सितम्बर से जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, बुरहानपुर में नुक्कड़ नाटक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेपानगर के जागृति कला केन्द्र के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना को केंद्र में रखते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों एवं देशहित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कलाकारों ने प्रभावी संवाद एवं प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को शासन की योजनाओं से जुड़कर विकास में सहभागी बनने का संदेश दिया।

इसी क्रम में ‘राहगीर योजना’ के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूकता लायी गयी। विद्यार्थियों एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन करने तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशहित, सामाजिक जिम्मेदारी, सड़क सुरक्षा एवं जागरूक नागरिक बनने की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने सराहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read