[gtranslate]

“कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि”संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

“कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि”संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

इन्हे भी जरूर देखे

“कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि”संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

इंदौर-:-किसान कल्याण तथा कृषि विकास के संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कम वर्षा की स्थिति में रबी सीजन की तैयारियों को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त संचालक मंडी, संयुक्त आयुक्त सहकारिता, संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी इंदौर एवं खंडवा, बीज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक नाफेड, आई.पी.सी. बैंक इंदौर सहित सभी जिलों के जिला विपणन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि आदान व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कम वर्षा की स्थिति में दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने तथा किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए NMNF एवं PKVY योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी जिलों में संचालित प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजारों का गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इंदौर संभाग के समस्त जिलों के उप संचालकों द्वारा रबी सीजन में दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने तथा कम वर्षा की स्थिति में कम पानी वाली गेहूं की प्रजातियों को प्रोत्साहित करने संबंधी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। उर्वरक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक सुचारू रूप से उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड द्वारा समय-समय पर रेक प्वाइंट से उर्वरक उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों के गुण नियंत्रण के संबंध में सघन कार्रवाई करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उप संचालकों द्वारा बताया गया कि जिलों में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा भी जिलों में पर्याप्त बीज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड द्वारा समितियों के माध्यम से उर्वरकों के व्यवस्थित वितरण की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान पदोन्नत विभागीय अधिकारियों का स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read