[gtranslate]

मंत्री श्री सिलावट वार्ड नंबर 35-36 में साढे उन्नीस करोड रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

मंत्री श्री सिलावट वार्ड नंबर 35-36 में साढे उन्नीस करोड रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

इन्हे भी जरूर देखे

मंत्री श्री सिलावट वार्ड नंबर 35-36 में साढे उन्नीस करोड रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

इंदौर-:-जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट शुक्रवार 25 सितम्बर को निपानिया मंडल के पिपलियाकुमार और पंचवटी कालोनी में सांवेर विधानसभा के नगरीय वार्ड 35-36 में साढे उन्नीस करोड रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि वार्ड कमांक 35 में लगभग 17 करोड रूपये की लागत से 6 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया जायेगा। वार्ड क्रमांक 35 में साढे 11 करोड़ की लागत के नवीन पेयजल टंकी का भूमिपूजन किया जायेगा, इस टंकी के निर्माण होने पर 14 कालोनियों के लगभग 20 हजार से अधिक लोगों को पेयजल सुविधा प्राप्त होगी। इसी प्रकार वार्ड 36 में ढाई करोड की लागत से 4 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा में करोडों की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं, जिससे क्षेत्र में बिजली, पानी, सडक, ड्रेनेज, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, तालाब, गार्डन के साथ ही संजीवनी वलीनिक की सुविधा होने से हजारों नागरिकों को लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read