[gtranslate]

इंदौर में दस दिनी गणेश महोत्सव का समापन, नम आंखों से दी गयी गणपति बप्पा को विदाई

इंदौर में दस दिनी गणेश महोत्सव का समापन, नम आंखों से दी गयी गणपति बप्पा को विदाई

इन्हे भी जरूर देखे

इंदौर में दस दिनी गणेश महोत्सव का समापन, नम आंखों से दी गयी गणपति बप्पा को विदाई

इंदौर-:-महानगर में दस दिनी गणेश महोत्सव पूजा प्रतिमा विसर्जन के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया । इससे पूर्व क्षेत्र में मंदिर परिसर व पांडालों में धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय माहौल बना रहा । मुसाखेड़ी क्षेत्र में गणपति बप्पा के महोत्सव की धुम रही ।

अखंड कीर्तन और भंडारे का हुआ आयोजन
कलश व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ अखंड कीर्तन, हवन-पूजन, भंडारा, वंदना और प्रतिदिन आरती की गयी । प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे थे । इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे-बच्चियों ने भक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया ‌। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा । जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । कालोनी के पांडालों में नयनाभिराम नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे ।

गणेश पूजा से सुख-शांति और समृद्धि : पुजारी
पूजा-अर्चना करा रहे पुजारी पं. विपिन द्विवेदी ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है । श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं और वे सभी विघ्नों को हरते हैं । महोत्सव के सफल आयोजन में आयोजन समितियों समेत कई श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा ।

गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा
दस दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शनिवार की देर शाम श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी । गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा का शहर भ्रमण कराया गया । इसके बाद नदी-तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया । विसर्जन के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते रहे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read