[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान में साइकिल चलाकर दिया गया स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट से जोबा तक 20 किलोमीटर साइकिल रैली हुई आयोजित कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता का दिया परिचय

सेवा संकल्प अभियान में साइकिल चलाकर दिया गया स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट से जोबा तक 20 किलोमीटर साइकिल रैली हुई आयोजित कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता का दिया परिचय

इन्हे भी जरूर देखे

सेवा संकल्प अभियान में साइकिल चलाकर दिया गया स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश

गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट से जोबा तक 20 किलोमीटर साइकिल रैली हुई आयोजित

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता का दिया परिचय

गरियाबंद -:-02 अक्टूबर 2026/ जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह रैली सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम जोबा तक पहुंची। साइकिल रैली में जिले के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 20 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करण उइके, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता की।

प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह एवं खेल भावना के साथ साइकिलिंग करते हुए सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागिता निभाई।

वन मार्ग के बीच रोमांच और उत्साह से भरी रही साइकिल यात्रा –

कलेक्टोरेट से जोबा तक का मार्ग वन क्षेत्र के बीच से होकर गुजरता है। हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे शांत एवं साइकिलिंग के अनुकूल मार्ग पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाई। लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने रैली में शामिल प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली प्रसिद्ध साइकिलिंग प्रतियोगिता ‘टूर डी फ्रांस’ का उल्लेख करते हुए कहा कि साइकिलिंग को लेकर लोगों में उत्साह और रुचि लगातार बढ़ रही है। गरियाबंद से जोबा तक का प्राकृतिक वातावरण से घिरा मार्ग साइकिलिंग के लिए अनुकूल है और इस मार्ग पर साइकिल चलाना प्रतिभागियों के लिए विशेष अनुभव रहा।

‘सेवा संकल्प’ का उद्देश्य जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण –

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम, सभाएं, गोष्ठियां तथा महाविद्यालय एवं स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को अभियान के उद्देश्य से जोड़ते हुए समाज को अधिक जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर, जागरूक समाज और जनभागीदारी इस दिशा में महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी क्रम में गांधी जयंती पर साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

ग्राम पंचायत जोबा की सरपंच श्रीमती एकता सोम एवं जनपद सदस्य श्री राकेश कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए लोकसेवा के कार्यों को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित शारीरिक अभ्यास भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश दिया।


महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान –

रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में फॉरेस्ट रेंजर सुश्री प्रांजलि मिश्रा, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री साक्षी ध्रुव, एआरसीएस सुश्री महेश्वरी तिवारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में श्री यूगेश मंडावी, श्री धर्मेंद्र ओझा(शिक्षा विभाग), स्टेनो श्री हेमलाल साहू, एनआईसी उपनिदेशक श्री नेहरू निराला एवं श्री गजेंद्र ध्रुव को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read