[gtranslate]

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया उन्हें नमन कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया उन्हें नमन कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

इन्हे भी जरूर देखे


कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया उन्हें नमन कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद -:-2 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करण उइके, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read