[gtranslate]

सफलता की कहानी सेवा सेतु शिविर बना स्वास्थ्य सुरक्षा का माध्यम दयाबती ध्रुव सहित 10 अन्य हितग्राहियों को मिला आयुष्मान कार्ड अब मिलेगा उन्हें 5-5 लाख तक निःशुल्क उपचार

सफलता की कहानी सेवा सेतु शिविर बना स्वास्थ्य सुरक्षा का माध्यम दयाबती ध्रुव सहित 10 अन्य हितग्राहियों को मिला आयुष्मान कार्ड अब मिलेगा उन्हें 5-5 लाख तक निःशुल्क उपचार

इन्हे भी जरूर देखे

सफलता की कहानी
सेवा सेतु शिविर बना स्वास्थ्य सुरक्षा का माध्यम
दयाबती ध्रुव सहित 10 अन्य हितग्राहियों को मिला आयुष्मान कार्ड
अब मिलेगा उन्हें 5-5 लाख तक निःशुल्क उपचार

गरियाबंद-:-05 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आज मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भाठीगढ़ स्थित उन्मुक्त खेल मैदान में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। भाठीगढ़ की 66 वर्षीय श्रीमती दयाबती धु्रव सहित 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। अब इन सभी हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार कराना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद दयाबती के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि अब बीमारी की स्थिति में बेहतर उपचार की चिंता कम हो गई है। आर्थिक तंगी के कारण पहले बड़े अस्पतालों में इलाज कराने को लेकर डर बना रहता था, लेकिन अब शासन की इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है। सभी हितग्राहियों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। समाधान शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वित पहल से अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवार भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read