[gtranslate]

वृद्धजनों के सम्मान से संस्कारों की रोशनी से जगमगाया देहारगुड़ा विद्यालय विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने आरती उतारकर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, सम्मान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

वृद्धजनों के सम्मान से संस्कारों की रोशनी से जगमगाया देहारगुड़ा विद्यालय विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने आरती उतारकर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, सम्मान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

इन्हे भी जरूर देखे

वृद्धजनों के सम्मान से संस्कारों की रोशनी से जगमगाया देहारगुड़ा विद्यालय

विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने आरती उतारकर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, सम्मान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

मैनपुर-:-अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को शासकीय आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा, संकुल केंद्र गिरहोला में वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति में निहित पारिवारिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती कुंजो बाई नेताम (75 वर्ष) एवं श्रीमती सुहद्रा बाई दीवान (85 वर्ष) का विद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया। दोनों वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी आरती उतारी तथा चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भावुक एवं संस्कारमय हो गया। विद्यार्थियों द्वारा वृद्धजनों के प्रति प्रदर्शित सम्मान ने यह संदेश दिया कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, आशीर्वाद और जीवन से प्राप्त सीख नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल, शिक्षक ओमप्रकाश वैष्णव एवं कांतिलाल साहू उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को वृद्धजनों के प्रति सदैव आदर, सहयोग और संवेदनशीलता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल सम्मान कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम हैं। बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है और बच्चों को बचपन से ही उनके अनुभवों तथा आशीर्वाद का महत्व समझना चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने “वृद्धों का सम्मान, समाज का सम्मान” का संदेश देते हुए नई पीढ़ी को अपने घर-परिवार तथा समाज के वरिष्ठजनों के प्रति प्रेम, सम्मान और सेवा भाव रखने की प्रेरणा दी ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read