[gtranslate]

ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की मिसाल: राजापड़ाव-गौरगांव मार्ग पर गिरधारी लाल मरकाम का गरमा-गरम नाश्ते का होटल

ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की मिसाल: राजापड़ाव-गौरगांव मार्ग पर गिरधारी लाल मरकाम का गरमा-गरम नाश्ते का होटल

इन्हे भी जरूर देखे

ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की मिसाल: राजापड़ाव-गौरगांव मार्ग पर गिरधारी लाल मरकाम का गरमा-गरम नाश्ते का होटल

मैनपुर-:-राजापड़ाव से गौरगांव जाने वाली पक्की सड़क मार्ग पर गरहाडीह जंक्शन से महज ही कुछ दूरी में सोढूर नदी पुलिया के समीप पिछले 2 वर्षों से एक छोटा सा होटल क्षेत्र के
लोगों के लिए बड़ी राहत और स्वरोजगार की मिसाल बन गया है।ग्राम गरहाडीह निवासी गिरधारी लाल मरकाम द्वारा संचालित इस होटल में सुबह-सुबह गरमा-गरम पुड़ी-सब्जी, भजिया, समोसा, आलू चाप, मिर्ची भजिया और चाय-नाश्ता उचित दाम पर मिलता है।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आने-जाने वाले राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों के लिए यह होटल एक बड़ी उपलब्धि है। यहां ठहरने-बैठने की अच्छी व्यवस्था है।

होटल संचालन में ललित कुमार मरकाम और धनेश्वर मरकाम हमेशा सेवा में उपलब्ध रहते हैं।

गिरधारी लाल मरकाम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि राजापड़ाव-गौरगांव मार्ग से गुजरते समय एक बार उनके होटल में रुककर गरमा-गरम जलपान का आनंद जरूर लें और एक स्थानीय आदिवासी युवा के स्वरोजगार को प्रोत्साहन दें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read