[gtranslate]

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

गोहरापदर-:-शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 3 नवंबर 2026 को “लोकतंत्र के लिए युवा” विषय पर युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.एस. सोनवानी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका, संविधान के प्रति जागरूकता तथा मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी, युवा संवाद, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी दौलत कुमार सोनवानी ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान विषय पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।

विचार गोष्ठी में सहायक प्राध्यापक श्री महेंद्र कुमार साहू एवं राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता डॉ. रेवं चंद दंता ने लोकतंत्र, भारतीय संविधान, निर्वाचन प्रक्रिया तथा युवाओं की जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी एवं विचार-विमर्श का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की ओर से लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया एवं वर्तमान में चर्चा के विषय SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। इनमें SIR से संबंधित प्रश्न विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा, जिसका श्री महेंद्र कुमार साहू ने विस्तारपूर्वक एवं सरल तरीके से उत्तर देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथि व्याख्याता श्री पंकज तिवारी ने मतदान के महत्व, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार रखे। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं सदस्यों को स्वस्थ एवं निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता सुश्री यशिका नामदेव एवं सुश्री संगीता पटेल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में लोकतंत्र एवं मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करने की अपील की। अंत में उनके द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व, भारतीय संविधान, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read