[gtranslate]

एसआईआर 2027 के तहत बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सावधानी और गंभीरता बरतने के दिए निर्देश

एसआईआर 2027 के तहत बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सावधानी और गंभीरता बरतने के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

एसआईआर 2027 के तहत बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सावधानी और गंभीरता बरतने के दिए निर्देश

गरियाबंद-:-04 नवम्बर 2026/ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2027 के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र 55 बिंद्रानवागढ़ के गरियाबंद तहसील में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण कार्य है। सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के अंतर्गत मतदाताओं से संबंधित जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर सर्वेक्षण एवं गणना संबंधी कार्यवाही पूरी करें तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा मतदाता सूची से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में एसआईआर की प्रक्रिया, बीएलओ की जिम्मेदारियों एवं पुनरीक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read