[gtranslate]

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने दो अभियुक्त सहित बरामद किया 2.160 कि०ग्रा० अफीम |

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने दो अभियुक्त सहित बरामद किया 2.160 कि०ग्रा० अफीम |

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– अली शेर कादरी की रिपोर्ट नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

 

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने दो अभियुक्त सहित बरामद किया 2.160 कि०ग्रा० अफीम |

 

दिनांक 10.09.2024 को समय लगभग 1350 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के श्री रमन लाल , उप कमांडेंट(प्रचालन) के निर्देशन में रूपैडिहा चेक पोस्ट पर नियमित चैकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान दो व्यक्ति नेपाल से भारत आ रहे थे दोनों व्यक्तियों पर संदेह होने पर चेकिंग की गई तथा गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने बताया की हमारे पास अफीम है |इसे हमें किसी दुकान पर देना है जिससे हमें कुछ पैसे मिलने हैं इससे हम अपना जीवनयापन करते हैं पकड़े गए व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने अपना नाम-बरिलाल घर्ती, उम्र- 50 वर्ष, पिता-स्व.शेर बहादुर घर्ती , पता -वार्ड नं -05 पवांग सिस्ने गाँव पालिका, जिला- रूकुम (नेपाल),व दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम- नर माया घर्ती उम्र -39 वर्ष पत्नी -बरिलाल घर्ती , पता -वार्ड नं -05 पवांग सिस्ने गाँव पालिका , जिला- रूकुम (नेपाल) बताया ।
पकड़े गए व्यक्ति की जमा व तलाशी राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति व निरीक्षक सामान्य सत्येन्द्र कुमार सिंह समवाय प्रभारी रुपैडिहा व अन्य एस एस बी कार्मिक तथा पुलिस के समक्ष ली गयी तो उनके पास से 2.160 कि.ग्रा.अफीम बरामद हुआ | बरामद 2.160 कि.ग्रा.अफीम व दोनों अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया |
42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच -1 के कमांडेंट श्री गंगा सिंह उदावत ने बताया कि हमारे द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read