गिधनीपाठ धाम पहुँचे विधायक रोहित साहू, विकास कार्यों की दी सौगात

गिधनीपाठ धाम पहुँचे विधायक रोहित साहू, विकास कार्यों की दी सौगात

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक –सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

गिधनीपाठ धाम पहुँचे विधायक रोहित साहू, विकास कार्यों की दी सौगात

छुरा (गिधनी)–:–नवरात्रि के पावन पर्व में छुरा विकासखंड के गिधनी स्थित आस्था और विश्वास के केंद्र गिधनीपाठ धाम में मातारानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू पहुँचे। इस दौरान जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, गिधनीपाठ विकास समिति के अध्यक्ष छत्तर ठाकुर, फिंगेश्वर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, राजू साहू, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, सोमन यदु, मानसिंह निषाद, लता साहू, आसकरण साहू, प्रकाश सिन्हा, गुलशन सिन्हा सहित भाजपा के कार्यकर्ता तथा समिति के सदस्य व गिधनी,खैरझिटी,जरगांव,रवेली सहित पूरे चार गाँव के लोग शामिल हुए। गिधनीपाठ विकास समिति के अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने मांगपत्र का वाचन किया। विधायक रोहित साहू ने मातारानी के दर्शन पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह धाम आस्था का केंद्र है इसके विकास के कोई कमी नहीं होगी। विधायक बनने के बाद पहली बार यहाँ आना हुआ है।यह धाम हम सबके आस्था विश्वास का केंद्र है जिसके आशीर्वाद से क्षेत्र के विकास को निरंतर अग्रसर करेंगे उन्होंने समाज की मांग पर गिधनीपाठ धाम में टीना शेड के लिए दस लाख रूपये की घोषणा की तथा कटेलपारा तक पीएम जनमन योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण कराने की बात भी कही। जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर के द्वारा विधायक रोहित साहू से मड़ेली में विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए बजट आबँटन की मांग की जिस पर विधायक रोहित साहू ने बजट स्वीकृति करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read