सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला गरियाबंद के योजना अनुसार आज  संकुल केंद्र उरमाल का एक दिवसीय आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर में सम्पन्न हुआ।

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला गरियाबंद के योजना अनुसार आज  संकुल केंद्र उरमाल का एक दिवसीय आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर में सम्पन्न हुआ।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला गरियाबंद के योजना अनुसार आज  संकुल केंद्र उरमाल का एक दिवसीय आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर में सम्पन्न हुआ।

गोहरापदर–:–सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला गरियाबंद के योजना अनुसार आज दिनांक 27.7.2025 को संकुल केंद्र उरमाल का एक दिवसीय आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर में सम्पन्न हुआ।
उदघाटन सत्र में गोहरापदर संचालन समिति के अध्यक्ष श्री गोवर्धन मांझी जी (पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन), श्री डमरूधर यादव सचिव संचालन समिति, श्री चंद्रशेखर नागेश जी जिला ग्राम भारती के सदस्य, श्री रमाकांत बेहेरा जी प्रधानाचार्य/संकुल प्रमुख, श्री राजेश कुमार चक्रधारी प्राचार्य/सह संकुल प्रमुख उपस्थित रहे, श्री नागेश जी ने संघ के पांच परिवर्तन के विषय में जानकारी दिए एवं आज के मुख्य अतिथि मांझी जी ने अनुशासन के बारे में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अलग इसकी छवि है इस विषय पर आचार्यों को बताएं।
शारीरिक अभ्यास तीर्थों राम यादव जी,श्री भीष्म राम खरे जी एवं बघेल जी ने सभी आचार्यों को शारीरिक अभ्यास करवाए। प्रार्थना अभ्यास श्री रमाकांत बेहरा जी द्वारा सामूहिक करवाया गया । गणित शिक्षण श्री रमेश कुमार राजपूत जी संकुल समन्वय तेतलखूंटी के द्वारा मार्गदर्शन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार किया गया एवं भगवान राम पांडे संकुल समन्वयक गोहरापदर के द्वारा भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिशु वाटिका प्रशिक्षण कक्षा अरुण से द्वितीय तक पढ़ने वाले आचार्य दीदियों को श्रीमती भाग्य मंजूरी एवं एनीता कश्यप जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। श्री अखिलेश पाटकर जी द्वारा पर्यावरण शिक्षण इस विषय पर मार्गदर्शन प्रयोग आधारित पर हुआ। श्री बालराम जी द्वारा विभिन्न गतिविधि संकुल जिला एवं प्रांत के खेलकूद बौद्धिक एवं अन्य की जानकारी अंतिम कालांश में दी गई। समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर कश्यप जी जिला पंचायत अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समापन कार्यक्रम में गोहरापदर संचालन समिति के सदस्य श्री भगवानो राम पांडे ,श्री रमेश कुमार राजपूत ,श्री दिलेश्वर शर्मा ,श्री नारायणप्रसाद सिन्हा, श्री राजेश दौरा ,श्री रश्मि रंजन यादव उपस्तिथ रहे। आवर्ती वर्ग मे आचार्य 40 एवं दीदी 21 कुल 61 आचार्य दीदी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन श्री नीलांबर यादव जी ने किए। कार्यक्रम का आभार संकुल प्रमुख रमाकांत बेहरा जी के द्वारा किया गया एवं वंदे मातरम के पश्चात कार्यक्रम की समापन हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read