डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में रिजल्ट ओपन डे का भव्य आयोजन, 100% परिणाम से विद्यालय गौरवान्वित

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में रिजल्ट ओपन डे का भव्य आयोजन, 100% परिणाम से विद्यालय गौरवान्वित

इन्हे भी जरूर देखे

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में रिजल्ट ओपन डे का भव्य आयोजन, 100% परिणाम से विद्यालय गौरवान्वित


जांता–:–क्षेत्र के प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालय डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता में रिजल्ट ओपन डे का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता और उल्लास का संचार हुआ।


कार्यक्रम के दौरान बहुप्रतीक्षित वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण का शुभारंभ हुआ, जिसका विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को लंबे समय से इंतजार था।

जैसे ही परिणाम घोषित हुए, बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास झलकने लगा। इस अवसर पर अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने बच्चों की सफलता पर गर्व एवं उत्साह व्यक्त करते नजर आए।
विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए, जिससे रिजल्ट डे को और भी विशेष एवं यादगार बनाया गया। मेधावी छात्रों का सम्मान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा कि इस वर्ष सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा, जो संस्था की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read