जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक कार्यों और भावी रणनीतियों को लेकर वरिष्ठ जनों की समन्वय समिति की बैठक संपन्न

जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक कार्यों और भावी रणनीतियों को लेकर वरिष्ठ जनों की समन्वय समिति की बैठक संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक कार्यों और भावी रणनीतियों को लेकर वरिष्ठ जनों की समन्वय समिति की बैठक संपन्न

सागर –:–जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित संगठनात्मक कार्यों और जिले की भावी रणनीतियों पर विचार विमर्श करने जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी के रूप में श्री मनोज कपूर जी की अध्यक्षता में हुई । जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के आह्वान पर आयोजित जिले की इस बैठक का मूल उद्देश्य जिला एवं ब्लाक कमेटियों का गठन और मंडलम का गठन तथा बी एल ए- 2 के गठन की स्थिति एवं जिले में समन्वय समिति के अंतर्गत अनुशासन समिति का गठन तथा जिले में प्रकोष्ठ विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर विचार रखे गए ।

बैठक में प्रभारी के रूप में पधारे श्री मनोज कपूर जी ने कांग्रेस अध्यक्षों एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से कार्यकारिणी गठन करने की बात कही तथा संगठन सृजन अभियान के तहत शहर और ग्रामीण की अध्यक्षों का जो कार्यकाल रहा । उसकी उन्होंने सराहना की तथा कहा कि प्रदेश कांग्रेस भी उनके कार्यों से खुश है उन्होंने समिति के सदस्यों से पूज्य महात्मा गांधी एवं बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया । उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों की एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता तथा बढ़ती महंगाई एवं किसानों की समस्याओं को दूर करने और अधिक मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया । इस अवसर पर प्रभारी का पुष्पहार से स्वागत भी किया गया ।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई तथा बैठक का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया । इसके पूर्व बैठक की शहर व ग्रामीण अध्यक्ष ने बैठक की प्रस्तावना रखी की
बैठक में नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह पथरिया ने कहा जो व्यक्ति पद की अभिलाषा रखते हैं उन्हें जमीन पर काम करना होगा
अन्यथा काम करने वाले व्यक्तियों को आगे बढ़ाएं ।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि
कि पार्टी हमारी मां है और पार्टी का सम्मान करना हमारे लिए सर्वोपरि है । अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी । जो मोर्चा प्रकोष्ठ या विभाग लगातार अनुपस्थित रहेंगे उनकी जानकारी पीसीसी भेजी जाएगी पार्टी विरोधी गतिविधियों को नहीं चलने दिया जाएगा जो बूथ जिताएं वहीं सही नेता बन सकता है शहर में सभी वार्डों में कांग्रेस मजबूत करने सभी लग जाएं शहर कांग्रेस कमेटी का जल्द गठन होगा यह बात भी उन्होंने कही साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहुत शीघ्र घोषित की जा रही है एक व्यक्ति एक ही संगठन में रहेगा सूची छोटी होने के कारण अगर किसी को स्थान नहीं मिलता तो मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभागों में उपयुक्त स्थान पर पद देकर उनका सम्मान बरकरार रखा जाएगा।
शहर कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है
वहीं ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में जो अनुपस्थित हैं उनकी जानकारी पीसीसी जाएगी और बिना कांग्रेस की अनुमति के कोई कार्य न किए जाएं
संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी और जो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहते हैं उनकी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है जिले में लगभग विधानसभाओं में ब्लाक, वार्ड, मंडलम ,बी एल ए- लगभग बन चुके है पूरी ताकत के साथ ग्रामीण कांग्रेस मैदान में तैयार है
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा शहर में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं लेकिन पार्टी के कई मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ प्रभावी भूमिका नहीं बता पा रहे हैं इनको सशक्त बनाना है इसलिए इनकी समीक्षा करवाएं कई लोग पद लेकर घर बैठ गए हैं उनकी अनुपस्थिति की जानकारी एकत्रित हो लगातार तीन बैठकों में जो अनुपस्थिति बनाए उनकी जानकारी भी अध्यक्ष ऊपर भेजें
प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया एवं नए चेहरों को अवसर देने की बात रखी एवं अनुशासन समिति को शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया और एक व्यक्ति एक पद पर ही कार्यरत हो इस पर ध्यानाकर्षण करारा बैठक को सुरेंद्र सुहाने, रमाकांत यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे आशीष ज्योतिषी,चैतन्य कृष्ण पांडे, सागर साहू, ने भी भावी रणनीतियों पर अपनी राय रखी तथा संबोधित किया। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया आभार आशीष ज्योतिषी ने माना।
बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, शैलेंद्र तोमर ,माधवी चौधरी ,श्रीमती उमा नवैया बीना,आशू भाईजान खुरई, कमलेश तिवारी ,निलेश अहिरवार, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला , दीनदयाल तिवारी शहर अनेक समन्वय समिति के सदस्य शहर व ग्रामीण के मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read