[gtranslate]

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

गोहरापदर (गरियाबंद)-:-शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.एस. सोनवानी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित रंगोली प्रतियोगिता के स्थान पर सभी विद्यार्थियों ने मिलकर 8×8 फीट की विशाल सामूहिक रंगोली का निर्माण किया, जिसमें राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश नागेश (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सुजाता श्रीवास (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान गायत्री नागेश (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में दुर्गेश्वरी यादव (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) विजेता रहीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक स्वल्पाहार किया गया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामूहिक सहयोग, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read