विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल झाखरपारा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम द्वारा छायादार फलदार पौधा रोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल झाखरपारा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम द्वारा छायादार फलदार पौधा रोपण किया

इन्हे भी जरूर देखे

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल झाखरपारा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम द्वारा छायादार फलदार पौधा रोपण किया

देवभोग –:–प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 जून 2026 , शुक्रवार, समय प्रातः करीबन 9.00 बजे मंडल झाखरपारा में आवश्यक बैठक के साथ-साथ मोदी सरकार की बढ़ता भारत,बदलता भारत 12 साल बेमिसाल विकास के जनकल्याण के उक्त कार्यक्रम आयोजित कि गई। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष रूप से वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंडल झाखरपारा में आगमन अतिथियों का कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जोरदार स्वागत सत्कार व उनकों अभिनंदन किया गया। स्वागत उपरांत वे मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर गांव सहित पूरे क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएं की।इसके पश्चात् मंडल कार्यालय के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के ऊर्जावान , शिक्षित एवं जननायक डॉ मनीष सिन्हा उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे, इस अवसर पर मंडल झाखरपारा प्रभारी डॉ मनीष सिन्हा ने अपने उद्बोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी छात्र-छात्राएं ही कल क्षेत्र , प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों , संस्कारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को भी जीवन में अपनाना अति आवश्यक है। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, सम्मान प्राप्त विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि ने उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।

मंडल झाखरपारा अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों का आपसी सहयोग आवश्यक है, उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के कार्यों में सभी की सहभागिता पर बल दिया। और आगे बताया कि 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल झाखरपारा में बैठक आहुत की गई थी, जिसमें केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाखरपारा मण्डल के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने गांव के विकास , मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीणों के सहयोग से अनेकों ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में निरंतर काम करने की बात कही। उन्होंने गांव हित में एकजुट होकर साथ देने का आह्वान किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read