श्रीमति लक्ष्मी उमेश डोंगरे बनीं विकासखंड देवभोग गांड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ की संगठन प्रभारी।

श्रीमति लक्ष्मी उमेश डोंगरे बनीं विकासखंड देवभोग गांड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ की संगठन प्रभारी।

इन्हे भी जरूर देखे

श्रीमति लक्ष्मी उमेश डोंगरे बनीं विकासखंड देवभोग गांड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ की संगठन प्रभारी।

देवभोग–:–नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री शेषनारायण सोनवानी विकासखंड गाड़ा समाज देवभोग के दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर महिला प्रकोष्ठ विकासखंड गाड़ा समाज देवभोग का गठन किया गया। चूंकि एक महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं है बल्कि समाज की विकास के प्रेरक शक्ति भी है। यदि समाज को मजबूत शिक्षित,संस्कारित और समृद्ध बनाना है तो निश्चित रूप में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।


अतएव इसी उद्देश्य की परिकल्पना को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कर तमाम गांव की जागरूक समाज सेवी महिलाओं की उपस्थिति में सचिव श्री यशवंत कुमार बघेल के सफल संचालन एवं तमाम समाज जनों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से महिला प्रकोष्ठ विकासखंड गाड़ा समाज देवभोग का गठन किया गया। जिसमें *महिला प्रकोष्ठ प्रभारी* के रूप में श्रीमती लक्ष्मी उमेश डोंगरे को दायित्व देकर *अध्यक्ष* के रूप में सुश्री शुक्रवारी नागेश (बाडीगांव) को मनोनीत किया गया। इस प्रकार अध्यक्ष के अनुपस्थिति में अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने के लिए *उपाध्यक्ष* के पद पर चारों दिशा को ध्यान में रखकर हर प्रत्येक दिशा में सामाजिक गतिविधियों का सफल संचालन हो सके की भावना के साथ श्रीमती लिभादी बघेल के(खुटगांव), शांतिबाई जगत( लदरा), रश्मिता बघेल (भतराबाहली) एवं मीनाक्षी बेमाल कुम्हड़ई कला को मनोनीत किया गया।


इसी अनुक्रम में *सचिव* के पद पर श्रीमती तुलसी प्रधान (सरगीगुडा), *सहसचिव* के पद पर श्रीमती सीता प्रधान (सुकलीभाटा) और ममता बघेल (मुंगिया) को सुशोभित किया गया तथा *कोषाध्यक्ष* के पद पर श्रीमती जसोवंती डोंगरे (सागौनभाडी),*प्रवक्ता* श्रीमती गौरी बाई सोनवानी (सुपेबेडा) को मनोनीत किया गया।


प्रकोष्ठ का सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती उर्मिला सोनवानी सुपेवेडा, भूमिसुता सोनवानी कुम्हड़ई कला, विलास बघेल मुंगिया, जोसोवंती बघेल मुंगिया, भाग्यश्री प्रधान कुम्हड़ई कला,दुर्गा सोना बाडीगांव,सपना सोना बाडीगांव, उमरती बघेल भतराबहाली, रेखा महांती शुक्लीभाठा पुराना,गीता बघेल लदरा, विनीता महांती शुक्लीभाठा को मनोनीत किया गया।


इस प्रकार एक जागरूक और सशक्त विकासखंड गाड़ा समाज देवभोग को लेकर पुरुष वर्ग के साथ समाज में मिलकर कार्य करने हेतु सफलता पूर्वक महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। मनोनीत सभी पदाधिकारी को अध्यक्ष शेषनारायण सोनवानी सह सचिव यशवंत कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण, संरक्षक शेखर सोनवानी, अनामो बघेल, उपाध्यक्ष मानसिंह दुर्गा, निराकार डोंगरे, प्रवक्ता लैबानो सोना,विधि प्रकोष्ठ अरुण सोनवानी , झालेश डोंगरे , तथा उमेश डोंगरे,शंकर सोनवानी, भुवन बघेल ,सुभाष डोंगरे,घेवरचंद डोंगरे,, अशोक नेताम, मिलन सोनवानी , खीरधर सोनवानी, जयराम प्रधान, विनोद प्रधान, नरेंद्र प्रधान अन्य सामाजिक बंधु ने बधाई शुभकामना दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read