कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें 31 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री उइके ने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें 31 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री उइके ने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं मांगें एवं शिकायतें सुनीं उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जनदर्शन में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए गरियाबंद की बिन्दु सिन्हा ने पेंशन कि राशि दिलाने के संबंध में कलेक्टर श्री बीएस उइके को आवेदन सौपा इसी तरह ग्राम रजनकट्टा के मोहन लाल सोनी ने न्याय दिलाने के लिए, ग्राम हसौद के राजाराम ने पट्टा प्रदान कराने एवं पीएम आवास सूची में नाम जोड़ने के लिए, ग्राम फुलझर के हेमलाल यादव ने एग्रीस्टेक में पंयीजन कराने के लिए, ग्राम कुटेना के खुबचंद साहू ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराने के लिए ग्राम धवलपुरडीह की पायल महिलांग ने आधार कार्ड में त्रुटि सुधार कराने के लिए ग्राम तूहामेटा के देवराज नेताम ने रोजगार दिलाने के लिए ग्राम धवलपुर के रावेन्द्र नाथ सोनी ने पट्टा दिलाने के लिए ग्राम धवलपुर की यमुना कौर नया राशन कार्ड बनवाने के लिए, ग्राम हसौदा के अवधराम ने रकबा में सुधार कराने के लिए आवेदन सौंपा इस पर कलेक्टर श्री उइके ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read